


जालंधर : श्री दुर्गा मंदिर सुधार सभा (रजि) की और से 51 वा वार्षिक जागरण श्री वैष्णो देवी मन्दिर खिंगरा गेट में करवाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवक,राजनीतिक लोगों ने अपने परिवार सहित महामाई के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। श्री दुर्गा मंदिर सुधार सभा ने समूह संगतो को जागरण की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की जहा भी मातारानी का जागरण होता है वहा मातारानी साक्षात् रूप से आशीर्वाद देती है इसलिए हमे जागरण में महामाई की भेंटे बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनकर उस पर अमल करना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा।मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश वर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की हमें ईश्वर की भक्ति के साथ साथ अपने माता पिता की आज्ञा का पालन भी करना चाहिए। सभा के सभी सदस्यों ने समाज सेवक,राजनीतिक लोगों को मातारानी की चुनरी भेट कर समान्नित किया।पंजाब की महशूर पार्टी ने माता की भेंटे सुनाकर संगतो को निहाल किया। इस जागरण में हजारी लाल पूरी,चिरंजीव अरोड़ा,योगराज सेठ,दीपक कालड़ा ,बंटी पूरी, गोगा पूरी, विक्की पूरी, सन्नी,अरमान दत्ता,मोनू पूरी,राजू पूरी, माप पूरी,वरुण अरोड़ा,मिंटू खन्ना,दीपक,हिमांशु शर्मा,गौतम पूरी,व अन्य मोहल्ला निवासी भी उपस्थित रहे

