बदलाव रैली के बाद वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के झूठ का किला गिरेगा : शीतल अंगूराल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  आगामी 14 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते वार्ड नंबर 45 में संदीप पाहवा और सोनिया पाहवा के नेतृत्व में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित हुए।बैठक में पूर्व विधायक शीतल अंगूराल वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के रैली इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी सह इंचार्ज दविंदर भारद्वाज जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी,मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 मार्च की बदलाव रैली पंजाब प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने वाली ऐतिहासिक रैली साबित होगी। और बदलाव रैली के उपरांत वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के झूठ का किला गिरेगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।IMG 20260310 WA0344संदीप पाहवा और सोनिया पाहवा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव रैली जनता की आवाज को मजबूत करने का मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए भार्गव नगर से सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए 14 मार्च की बदलाव रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।इस अवसर पर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से रैली के इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी तथा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सहइंचार्ज दविंदर भारद्वाज लक्की भगत महेंद्र भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page