
जालंधर : शिव परिवार मानव सेवा सोसायटी की तरफ से 26 मार्च को निकलने वाली श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा पर प्लाजा चौक पर विशाल मंच और श्री राम भक्तों के लिए कड़ी चावला का लंगर लगाया जा रहा है इस मौक पर प्रधान ज्योतिष आशु मल्होत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरवात श्री राम नवमी कमेटी के संचालक पदम श्री विजय चोपड़ा जी के आशीर्वाद लिया और साथ ही कहा कि शिव परिवार मानव सेवा सोसायटी इसी तरह से पदम श्री विजय चोपड़ा जी के मार्ग दर्शन पर धर्म के कार्य करती रहेगी आशु मल्होत्रा ने बताया कि श्री राम नवमी कमेटी के संचालक पदम श्री विजय चोपड़ा जी को शिव परिवार मानव सेवा सोसायटी की समूची टीम ने दुपट्टा व श्री राम दरबार की सुंदर फोटो देकर सम्मानित किया गया संदीप वर्मा ने कहा, “सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने मानव जाति के लिए त्याग, वचनबद्धता, समरसता और शौर्य के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उनके सुशासन यानी रामराज्य की अवधारणा को आदर्श माना जाता है। मेरी मंगल कामना है कि इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।”इस मौक पर वैभव शर्मा, संदीप वर्मा,राजेश शर्मा, संदीप जगताप, राजीव लूथर उपस्थित रहे