पार्षद द्वारा लगवाए गए बैरिकेड्स राहगीरों के लिए बना बड़ा खतरा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : नॉर्थ हल्का वार्ड नंबर 84 में सियासी चमक-धमक और निजी प्रचार की भूख अब आम जनता की जान पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। मकसूदां से विधिपुर की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर रविदास नगर के पास पार्षद द्वारा लगवाए गए बैरिकेड्स राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।हैरानी की बात यह है कि वार्ड 84 के पार्षद ने अपने कार्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क के बीचों-बीच पुलिसिया स्टाइल के बैरिकेड्स लगवा दिए हैं। इन बैरिकेड्स का उद्देश्य यातायात को सुचारू करना नहीं, बल्कि पार्षद की अपनी पब्लिसिटी करना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि इन पर पार्षद की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं।यह सड़क काफी व्यस्त रहती है और अचानक सामने आने वाले इन अवरोधकों के कारण वाहन चालकों के इनसे टकराने का डर हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद ने अपनी निजी मशहूरी के लिए सड़क पर कब्जा कर लिया है, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम होता है बल्कि रात के समय किसी बड़े हादसे के होने की आशंका भी बनी हुई है।इलाका निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के बीच लगाए गए इन अवैध बैरिकेड्स को तुरंत हटाया जाए। जनता का कहना है कि यदि यहाँ कोई हादसा होता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? अब देखना यह होगा कि क्या निगम प्रशासन इस मामले पर कोई कार्रवाई करता है या पार्षद का यह ‘प्रचार स्टंट’ यूँ ही जारी रहेगा। इस मामले में जब पार्षद से संपर्क करने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन नेटवर्क प्रॉब्लम की बजाय से मिल नहीं रहा है आगे अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो हम से संपर्क कर सकते हैं

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page