सीनियर आप नेता दीपक बाली पहुंचे अश्वनी अग्रवाल के कार्यालय, आगामी चुनावों को लेकर हुई अहम चर्चा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब सरकार के सलाहकार दीपक बाली आज अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर अश्वनी अग्रवाल व उनके सुपुत्र ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए श्री बाली द्वारा पार्टी की नीतियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।दीपक बाली ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है और आम लोगों की भलाई के लिए कई जनहितकारी फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पारदर्शी और ईमानदार कार्यशैली के कारण जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं और पार्टी को और मजबूत बनाएं।वहीं अश्वनी अग्रवाल ने दीपक बाली का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और आने वाले चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में विकास की नई मिसाल कायम हो रही है।बैठक का समापन आपसी सहयोग और पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page