
जालंधर : कमिश्नर, जालंधर मंडल, जालंधर के दफ्तर के अंदर बनी कैंटीन (केवल एक कमरा) की वर्ष 2026-27 (अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक) के लिए बोली 15 अप्रैल 2026 को कमिश्नर जालंधर डिवीजन की अदालत कमरे के बाहर दोपहर 3 बजे होगी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हर बोली देने वाले को 1000 रुपये एडवांस दफ्तर के नाजिर के पास जमा करवाने पड़ेंगे, जो बोली देने के उपरांत वापस कर दिए जाएंगे। बोली की शर्तें मौके पर सुनाई जाएंगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जिस व्यक्ति के नाम अंतिम बोली होगी, उसे ठेके की कुल बोली का 1/4 हिस्सा मौके पर जमा करवाना पड़ेगा और बाकी रकम एक महीने के अंदर-अंदर जमा करवानी पड़ेगी। बोली को पक्का करने और उसे रद्द करने का अधिकार केवल कमिश्नर के पास है। उनका इस बारे में जो फैसला होगा, वह अंतिम होगा।