
जालंधर : दादा कॉलोनी में आयोजित लंगर सेवा कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया और सेवा भाव का संदेश दिया। अग्रवाल ने कहा कि समाज में ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दादा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमरजीत सिंह (निट्टा), प्रेम कुमार, परविंदर सिंह, रामनिवास बंसल, राजेश मित्तल, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।