पंजाब में बदलाव का शंखनाद बनेगी मोगा रैली:अश्विनी शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : मोगा में होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की विशाल “बदलाव रैली” को लेकर आज जिला जालंधर (शहरी) में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक रैली को देश के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह विशेष रूप से संबोधित करने के लिए मोगा पहुंचेंगे। बैठक के दौरान भाजपा पठानकोट से विधायक एवं भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला पदाधिकारी, मंडलो तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए मोगा में होने वाली बदलाव रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और पंजाब में बदलाव का शंखनाद करेगी अश्विनी शर्मा ने कहा कि हम सभी को इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज पंजाब जिन गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, उनमें बढ़ता नशा, गैंगस्टरवाद, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति प्रमुख हैं। भाजपा इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती से खड़ी है और मोगा की यह बदलाव रैली पंजाब में सकारात्मक परिवर्तन का मजबूत संदेश देगी।इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल,जगबीर बराड़ ,सरबजीत सिंह मक्कड़, कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, अनिल सच्चर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, दीवान अमित अरोड़ा, अमरजीत सिंह अमरी, अमित तनेजा,विपिन सभरवाल,पार्षद पति अमित सिंह संधा,राजीव ढींगरा,तरविंदर सोई,भगवंत प्रभाकर, हरीश ढल,मनजीत सिंह टीटू ,सहित अन्य वरिष्ठ नेता, चारों विधानसभा क्षेत्रों के इंचार्ज तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।IMG 20260307 WA0441 अश्विनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें,और उनको अपने साथ लेकर वहां पहुंचे ताकि मोगा में होने वाली यह बदलाव रैली ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बन सके।आए हुए सभीनेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाली “बदलाव रैली” पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ लाएगी और प्रदेश के विकास, नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ मजबूत लड़ाई तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा के संकल्प को जनता के सामने रखेगी।इस रैली में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी ,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज ,दर्शन लाल भगत, दविंदर कालिया,जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव महे,अनु शर्मा ,योगेश मल्होत्रा, गोपाल कृष्ण सोनी,हितेश स्याल,बृजेश शर्मा, सनी शर्मा, प्रमोद कश्यप ,पंकज जुल्का,सूर्य मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर के, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की ,श्याम शर्मा, सतपाल बटला,आशीष सहगल, चंदन रखेजा ,नरेश दीवान, ,टीटू कपानिया, संदीप कुमार, कुणाल शर्मा ,मनीष बल, सुनील चोपड़ा, दिनेश भगत बबलू ,कुलदीप मानक, शिव दर्शन अभी, शालू कुमारी, राजेश जैन,विष्णु जोशी, जॉर्ज सागर, सुमन राणा, किरण भगत, जस्सा फिरोजपुरिया, व अन्य उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page