सेंट्रल विधानसभा मंडल 5 मे भाजपा ने हर बूथ पर संगठन बनाने की प्रक्रिया शुरू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : सेंट्रल विधानसभा मे हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने एवं संगठन में नई जिम्मेवारिया देने के लिए प्रक्रिया शुरू करते हुए आज मंडल 5 की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष चंदन राखेजा अध्यक्षता मे थे दकोहा में मुनिश नड्डा के घर सम्पन्न हुई। ।इस बैठक मे भाजपा जालंधर चुनावो के इंचार्ज पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी,जिला महामंत्री राजेश कपूर, ओर मंडल 5 मे चुनाव करवाने हेतु विशेष रूप से संगठन की तरफ से लगाए गए ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे । इसमें रमन पब्बी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप और कांग्रस को नकार ग्रामीण इलाको मे भी भाजपा के समर्थन मे लोग खुलकर आना शुरू हो गये है।सभी पिंडो मे रहने वाले लोग भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओ से जुड़कर लाभ लेना चाहते है।क्युकी देश मे भाजपा शासित राज्यो के गांव भी शहरो की तरह तरक्की कर रहे है।उसी तरह जनता अब पंजाब के देहाती ग्रामीण इलाको के सभी पिंडों मे विकास,नशा तस्करी,गुंडागर्दी और फिरोतियो से मुक्ति चाहते है।जिसको करने मे आप और कांग्रस दोनों पार्टीया पुरी तरह फेल हो गयी है।इसीलिए अब पंजाब की जनता को भाजपा से आस है की केवल भाजपा हर पंजाबी को सुरक्षा सुविधा अमन शांति तरक्की दे सकती है। इस मौके पर राजेश कपूर ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बढ़ा राजनैतिक संगठन केवल बूथ पर काम करने वाले कार्यक्रताओ की मेहनत के बल पर बना है।इसीलिए बूथ पर काम करने से केवल भाजपा मे सांसद, विधायक,पार्षद, सरपंच और पंच बनने का रास्ता निकलता है।क्युकी अन्य राजनैतिक दलों मे परिवारवाद,सूटेबिलिटी को बढ़ावा दिया जाता है । मीटिंग को आगे बढ़ाते हुए इलेक्शन इंचार्ज ब्रजेश कुमार ने कहा कि हर पंजाबी को यकीन हो गया है की अब उनकी सुरक्षा सुविधा को यक़ीनी सिर्फ़ भाजपा बना सकती है ।इस बैठक मे मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन राखेजा ने सभी कार्यक्रताओ का धन्यवाद कर सबको यकीन दिलाया की हर बूथ पर हर घर को भाजपा से जोड़ेंगे। इस मौके एस.गुरमीत सिंह,जेपी पांडे,सचिन शर्मा जी,जरनैल सिंह डिपला,किरण भारद्वाज,अंजू डेविड,इंदु बाला जी,सुधीर पुष्करणा,गुरविंदर मुल्तानी,राजिंदर शर्मा,गुरविंदर प्रिंस ,मंजीत सिंह ,राजेश वर्मा जी,जेके सिंह आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page