भाजपा ने कैंट विधानसभा के सभी बूथों पर एस.आई.आर बी.एल.ए-2 की जोरदार बैठक की

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : भाजपा कैंट विधानसभा के कैंटोनमेंट बोर्ड में भारत सरकार द्वारा नॉमिनेटेड सिविल मेंबर और पार्टी की तरफ से नियुक्त बी.एल.ए-1 पुनीत शुक्ला की अध्यक्षता मे गगन पैलेस कैंट मे सभी 212 बूथों के बी.एल.ए-2,मंडल प्रधानों समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन हुई।इस बैठक मे पंजाब भाजपा की तरफ से डॉ निर्मल सिंह रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी,पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़,पूर्व विधायक जगबीर बराड,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमरजीत अमरी,राकेश गोयल,कैंट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी मुख्य रूप से पहुंचे।इस बैठक में कार्यकर्ताओ से बातचीत करते हुए डॉ निर्मल सिंह ने कहा राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा 2027 को पंजाब मे निष्पक्ष विधानसभा चुनाव करवाने कि सोच के चलते एस.आई.आर करवाई जा रही है।जो हर पंजाबी हर वर्ग तक भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर हर जरूरतमंद तक पहुंचाने मे लाभकारी साबित होगी।क्युकी मौजूदा पंजाब सरकार पंजाबियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ना देकर केवल अखबारी इश्तेहारो,फ्लैक्स बोर्ड लगाकर महिलाओं को एक हज़ार रुपय,हर नागरिक को 10 लाख का इलाज फ्री करने और पंजाब के लाखो नौजवानों को रोज़गार देने का झूथा दावा कर प्रचार,प्रसार कर रही है।वही कैंट बोर्ड के सिविल मेम्बर पुनीत शुक्ला ने विधानसभा के अलग-अलग इलाको गांवों से आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत कर कहा केवल भाजपा कैंट विधानसभा मे विकास और कैंटोन्मेंट बोर्ड की हर समस्या का समाधान करेगी।क्युकी मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार और पिछले पंद्रह सालों से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने निजी विकास के इलावा विधानसभा के विकास के लिए कुछ नहीं किया है।जिसका सबूत हर गांव को जाने वाली टूटी सड़क,गांवो एवं शहरों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर,जनता को पीने वाले गंदे पानी की सप्लाई और खराब सीवरेज सिस्टम है।इतना ही नही कमजोर विधायक और आम आदमी पार्टी की फेल कारगुज़ारी के चलते कैंट विधानसभा के लोगो को अपनी जेब से पैसे देकर मजबूरी मे जो काम सरकार को करने चाहिए वो काम निजी खर्च कर निजी रूप से करवाने पड़ रहे है।IMG 20260405 WA0249इस अवसर पर पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ ने कहा भाजपा को दुनिया की सबसे बढ़ी पार्टी बनाने मे उसके अनुशासित कार्यकर्ताओ की दूरदर्शी सोच और मजबूत विचारधारा है।इस अवसर पर जगबीर बराड ने कहा एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद पंजाब में भाजपा की सरकार आने से कोई नही रोक सकता है।इस मौके पर जगदीश जस्सल,मीनू शर्मा,अनु माटा,मंडल प्रधान शिवदर्शन अब्बी,पार्षद कंवर सरताज,कुलदीप मानक,राहुल जामवाल,जॉर्ज सागर,सुषमा शर्मा,रितु कौशल,दीपाली बागड़िया,मनजीत सरोआ,मीना राना(पूर्व सरपंच),उषा रानी,भरत ककड़िया,आलम मक्कड़,रजनी बाला,रेखा जसविंदर सिंह जस्स जौहल,टोनी समराय,जस्सी जंडियाला,आर्यन जमशेर,नरेश वालिया,हरबिलास,फिरोज़ मसीह,चेतन गर्ग,कुमार जैन,राज कुमार चोपड़ा,सुनील शर्मा,हरमेश तोषी,अनीश चौहान,मोहित त्रेहन,मनीषा जैन,डॉ विक्रम चड्ढा,पंकज मनोचा,संजीव भास्कर,संजीव जामवाल,सुशील कुमार,गुरमेज लाल,संतोष शर्मा,सत्य नारायण,राम भुवन,सरवनपरमिंदर सोनू,धर्मपाल (बांबियावाल),मोहित प्रतापपुरा,सुमन राना,हैप्पी खुसरोपुर,सतीश कुमार आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page