भाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं : फ़तेह जंग सिंह बाजवा, मोहिंदर भगत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): वैस्ट विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर मंडल नंबर 10 के वार्ड 44 बस्ती शेख व वार्ड 37 में बैठकों का आयोजन किया गया। मंडल नंबर 9 की वार्ड नंबर 75 में भी बैठक की गई । इस बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों के सह प्रभारी फ़तेह जंग सिंह बाजवा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल 10 प्रभारी राकेश राठौर,प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल 9 प्रभारी रमन पब्बी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय निकाय चुनावों के सह प्रभारी फ़तेह जंग सिंह बाजवा व् राकेश राठौर ने वार्ड नंबर-37 और 44 के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और बूथ प्रधान व अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनावों के अनुरूप संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि अधिकाधिक अंतर से जीत हासिल की जा सके। मोहिंदर भगत ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी में लग जाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं। IMG 20221206 WA0655    आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता अभी से सक्रिय हो जाएं। भाजपा का कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्‍याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर राजीव ढींगरा जिला महासचिव, मंडल अध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज,कुणाल शर्मा,गौरव जोशी,गौरव जोशी,सुभाष कपूर, सोनू चौहान, रिंकू बब्बर, माल्टू जुल्का, अश्विनी अटवाल, कुकू भारद्वाज,सुनील चोपड़ा, दलेर सिंह चट्ठा ,राणा नैय्यर, राजेश खन्ना, ज्ञानचंद ,राजीव वर्मा ,वरुण सहगल, सौरव गुप्ता,विजय लूथर, इंद्रजीत काला नटवर शर्मा, रिंकू शर्मा, अमित शर्मा, प्रदीप धामी रजिंदर कोहली, सोनू खोसला,मुनीश बल,शिव शर्मा,अनूप सरीन,कुमद शर्मा,राजेश अरोड़ा,मनोज भगत मोनू व अन्य कार्यकर्त्ताओं ने सहयोग दिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page