23वें विशाल माता रानी जागरण के लिए काउंसलर मनजीत सिंह टीटू द्वारा प्रमुख नेताओं को दिया गया निमंत्रण

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर: जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किए जाने वाले 23वें विशाल माता रानी जागरण को लेकर धार्मिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस पावन आयोजन के संबंध में काउंसलर मनजीत सिंह टीटू ने पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, उनकी धर्मपत्नी सुनीता रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, रणजीत देवा जी तथा रेखा देवा जी से विशेष मुलाकात कर उन्हें जागरण में शामिल होने हेतु सम्मान सहित निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर वरिंदर कुमार रिम्पा (प्रधान), सुरिंदर शर्मा, जीवन ज्योति टंडन, पंकज (सोनू बाबा), नरेंद्र नंदा, संजू अबरोल, हरीश चंद्र, बबला स्याल और गोरी पतंगा वाला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर काउंसलर मनजीत सिंह टीटू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी माता रानी की असीम कृपा एवं संगत के सहयोग से 23वां विशाल जागरण पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, एकता और सेवा भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बन चुका है।IMG 20260408 WA0376उन्होंने आगे कहा कि शहर की धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं का हर वर्ष मिलने वाला सहयोग ही जागरण की भव्यता को और बढ़ाता है। संगत की भारी भागीदारी से यह धार्मिक आयोजन हर बार एक विशाल रूप धारण करता है और माता रानी के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को आत्मिक शांति प्राप्त होती है।इस दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने काउंसलर मनजीत सिंह टीटू का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को धार्मिक व नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने साथियों और समर्थकों सहित जागरण में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।अंत में संगत से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागरण की शोभा बढ़ाएं और माता रानी के दरबार में नतमस्तक होकर शहर की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। यह विशाल धार्मिक आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति, आध्यात्मिकता और एकता का केंद्र बनेगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page