श्री सालासर बालाजी धाम के 11 वर्षों का यह सफर सेवा,अटूट समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है : अश्वनी अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के पावन प्रांगण में स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में बालाजी महाराज का 11वां स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ और सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर भाग लिया। पूरे मंदिर को भव्य सजावट और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण दिव्य हो गया।IMG 20260409 WA0357
इस अवसर पर विशेष तौर से उपस्थित हुए अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के आप पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने दरबार में नतमस्तक होने के उपरांत कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से यह धाम निरंतर प्रगति कर रहा है और श्रद्धालुओं की आस्था का मजबूत केंद्र बन चुका है। 11 वर्षों का यह सफर सेवा, समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है।उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और जीवन में सकारात्मक सोच व ऊर्जा का संचार करते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस धाम की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दें और आने वाली पीढ़ियों को भी धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ें। बालाजी महाराज का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे और यह धाम इसी तरह सेवा व भक्ति का केंद्र बना रहे, यही मेरी कामना है।कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page