युद्ध नशे के विरुद्ध’; डिप्टी कमिश्नर ने साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का किया आह्वान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जालंधर वासियों को पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत 18 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा ए.पी.जे. स्कूल के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ‘साइक्लोथॉन 4.0’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में ‘साइक्लोथॉन 4.0’ का पोस्टर जारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह प्रयास नशों के दुष्प्रभावों के बारे में बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने और लोगों, खासकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. भी मौजूद थी।पंजाब सरकार द्वारा नशों को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री वालिया ने कहा कि यह साइक्लोथॉन स्वस्थ शरीर और मन के लिए नशों से दूर रहने का संदेश देते हुए नशों के गंभीर परिणामों और नशा मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और नशों के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन की शुरुआत स्थानीय ए.पी.जे. स्कूल, मॉडल टाउन (गीता मंदिर के पास) से सुबह 5:30 बजे होगी और इसमें तीन श्रेणियां 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर में आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रत्येक उम्र और क्षमता वाले लोग इसमें हिस्सा ले सकें।उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों, युवाओं, पेशेवर साइक्लिंग सवारों, फिटनेस प्रेमियों समेत पूरे पंजाब से 2000 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने के लिए https://forms.gle/eb6C4c9gGDXkTYzk8 पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।इस मौके पर एस.डी.एम. नवदीप सिंह, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, प्रिं. डा. राजेश चंदेल भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page