रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर लगवाए रिफ्लेक्टर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : सेंट्रल के हलका प्रभारी नितिन कोहली ने रामा मंडी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। इस क्षेत्र में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लंबे समय से बढ़ रही थीं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से अंधेरे में, डिवाइडर को स्पष्ट रूप से दिखाई न देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, नितिन कोहली ने डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं ताकि रात में भी डिवाइडर को आसानी से दिखाई दें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस पहल से इलाके के निवासियों को काफी राहत मिलेगी और सड़कों पर सुरक्षा का स्तर काफी हद तक बढ़ जाएगा।इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू, संजीव त्रेहन, विक्की तुलसी, अमरदीप सिंह किन्नू, हनी भाटिया और क्षेत्र के सभी निवासी उपस्थित थे।नितिन कोहली ने कहा कि जन सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जन कल्याण के ऐसे कार्य आने वाले समय में भी जारी रहेंगे विकास की दिशा में हर कदम, जन कल्याण के लिए हर प्रयास।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page