जालंधर : शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नर पुलिस जालंधर धनप्रीत कौर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में एसएचओ, ईआरएस, ट्रैफिक इंचार्ज सहित विभिन्न चौकी एवं यूनिट प्रभारी शामिल हुए।मीटिंग में डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और डिप्टी कमिश्नर पुलिस (हेडक्वार्टर) परमिंदर सिंह हीर भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर लगाम, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और ट्रैफिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कमिश्नर पुलिस ने निर्देश दिए कि शहर के संवेदनशील इलाकों में दिन-रात पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। सभी थानों में लंबित मामलों और ‘सेफ पंजाब’ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने तथा समय पर चार्जशीट दाखिल करने पर विशेष जोर दिया गया।इसके अलावा, नशा तस्करी, संगठित अपराध और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए गए।आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और 1091 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने और नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।बैठक के अंत में कमिश्नर पुलिस ने सभी अधिकारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शहर को अपराध मुक्त बनाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का प्रमुख कर्तव्य है।