
जालंधर : नार्थ हलके के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी भाजपा को सेंध लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे पहले भी भाजपा के कई नेता और कार्यकर्त्ता कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं और अब भाजपा के सक्रीय कार्यकर्त्ता और पूर्व विधायक के खासमखास जय महेन्द्रू पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् पंजाब अनुशाशन कारवाई कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी की अगुवाई में उनके कार्यलय में जाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए ।
इस दौरान जय महेन्द्रू ने कहा की उत्तरी क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी जिस प्रकार से क्षेत्र का विकास करवा रहे है और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है उनके नेतृत्व और उससे प्रभावित होकर उनके मार्गदर्शन को लेकर वह अपने परिवार और साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा की वह कार्यकर्त्ता को हमेशा नजरअंदाज करते आ रहे है और उन्होने कभी भी मुश्किल घड़ी में अपने वर्कर का साथ नहीं दिया और दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी का अपने कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में दिन रात उनके साथ खड़े है इसी अंतर् को देखकर भी वह कांग्रेस में शामिल हुए है उन्होंने हैनरी को यह यकीन दिलाया की जल्द ही नार्थ हल्के के और भाजपाई नेता और कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे और कहा यह एक ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है । हैनरी ने जय महेन्द्रू का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और उन्हें यकीन दिलाया की कांग्रेस पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा की इनकी गलत नीतियों से आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है जिससे आज देश का युवा भाजपा से मुँह मोड़ रहा है। विधायक हैनरी ने भी कांग्रेस में शामिल हुए जय महेन्द्रू का स्वागत किया और कहा की हमारा कार्यकर्त्ता वर्तमान स्तंभ होने के साथ-साथ भविष्य के भावी कर्णधार भी है। हैनरी ने कहा कांग्रेस एक ऐसा प्रभावशाली संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना और देश के युवाओं को नशा मुक्त करना। हैनरी ने कहा कि मौजूदा सरकार हर वर्ग के लिए ठोस कदम उठाने में असफल साबित हुई है और इनके पास विकास हेतु कोई भी योजना नहीं है । अंत विधायक ने कहा जिस तरह दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगो का कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है यह इस बात का प्रमाण है की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पंजाब में फिर से सत्ता प्राप्त करेगी। इस दौरान पार्षद पति सलिल बाहरी,ब्लाक प्रधान दीपक शर्मा मोना,अश्वनी गुप्ता,मक्खन अरोड़ा,शोरी ब्रदर्स,राजा महेन्द्रू,आशा बाहरी, एडवोकेट जानवी अरोड़ा,सोनू शर्मा,कारन खन्ना,पुनीत शोरी,राजू सोबती,जतिंदर,प्रदीप शर्मा,अजय आनंद,मनोज आनंद, रामपाल आदि मौजूद रहे।