पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा का हमला, मुख्यमंत्री के आरोप निराधार और राजनीतिक: सुशील शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पंजाब में हाल ही में जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
सुशील शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान देकर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश के 22 राज्यों में सरकार चला रही है और राष्ट्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसके विपरीत, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने ही प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में देश विरोधी तत्व लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं और आए दिन कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। सुशील शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। अंत में उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार हालात संभालने में असमर्थ रहती है, तो केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि पंजाब में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके। इस मौके पर उनके साथ जिला महामंत्री राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी उपस्थित थे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page