प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई

The last date for online registration for the Prime Minister's National Child Award is July 31.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

वेबसाइट https://awards.gov.in पर किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन

जालंधर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पी.एम.आर.बी.पी.) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 5 से 18 साल की आयु के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी के लिए काम करके दूसरों के लिए मिसाल कायम की हो या अपनी असाधारण काबिलियत, शानदार प्राप्तियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान दिया हो। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार खेलों,समाज सेवा, साइंस और टेक्नालॉजी, वातावरण,कला और सभ्याचार, नवीनता के क्षेत्रों में दिए जाते है।

वालिया ने कहा कि कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है, अवॉर्ड के लिए आवेदन दे सकता है। उन्होंने कहा कि ज़रूरी योग्यता वाले बच्चे 31 जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

डिप्टी कमिश्नर ने योग्य बच्चों और उनके माता-पिता से अपील की कि वह समय पर इस अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करके इस सुनहरे मौके का लाभ ले।

इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए जिला बाल सुरक्षा यूनिट, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला चौक, जालंधर के दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है या ऑफिस से ई-मेल (dcpojal2016@gmail.com) या फ़ोन नंबर 0181-5126498 पर संपर्क किया जा सकता है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page