कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन : विधायक बावा हेनरी बोले राहुल गांधी कई सालों से कह रहे है कि देश की सरकार को चला रहे हैं अंबानी-अडानी

Congress Party Protest: MLA Bava Henry said Rahul Gandhi has been saying for years that Ambani and Adani are running the government of the country.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी की तरफ से पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। आप को बता दें कि 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी की गई है। ऐसे में आज पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर जहां आप पार्टी भाजपा पर तंज कस रही है, वहीं आज कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी के झंडे उल्टे पकड़े हुए थे। हालांकि जैसे ही मीडिया ने तस्वीरें कैमरे में कैद की तो कार्यकर्ताओं द्वारा झंडो को सीधा कर लिया गया IMG 20260525 WA0370पत्रकारों को जानकारी देते हुए नार्थ हलके के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने कहा कि ईरान और अमेरिका युद्ध के बाद से देश में महंगाई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास के लोग मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है। इसी के साथ कीमतों में बढ़ौतरी होने से महिला की रसोई का बजट हिल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में पार्टी द्वारा 5 रुपए वैट घटा दिया गया। देश के प्रधानमंत्री लगातार सत्ता में आने के दौरान मन की बात करते रहे है। कोरोना के बाद रशिया की वार के क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिली थी। उस दौरान रशिया से भारतीय करंसी के मुताबिक 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर तेल खरीदा जाता था।तेल 2025 में केंद्र सरकार की एक्साइज को लाभहुआ है। उस दौरान केंद्र द्वारा लोगों को राहत नहीं दी गई। अडानी को 8 रुपए के हिसाब से रिफाइनरी दी गई। भारत में अडानी को नंबर वन करोड़पति बना दिया गया। देसी घी 80 से 100 रुपए बढ़ गए। दूध की कीमतें 7 से 8 रुपए बढ़ गई। खाल की दाम 250 रुपए बढ़ गए है। भारत 89 प्रतिशत क्रूड ऑयल खरीदने पर निर्भर है।उन्होंने चाइना का उदाहरण देते हुए कहा कि 2009 में ईवी की ओर रुख कर लिया। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी 10 से 12 सालों से कह रहे है कि देश को अंबानी-अडानी सरकार को चला रहे है। महंगाई की मार से आम आदमी पिस रहा है।एलपीजी के दामों में बढ़ौतरी हो रही है और वह 25 दिनों के बाद लोगों को मिल रहा है। इस दौरान छोटे कारोबारी 4 हजार से अधिक में सिलेंडर खरीद रहे है और काफी छोटे कारोबारी काम बंद कर चुके है।IMG 20260525 WA0332इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक परगट सिंह, जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जगजीत कंबोज, प्रदीप शर्मा टोनी,पवन कुमार,गौरव शर्मा नोनी, रमित दत्ता, सुमित बेरी, परमजीत सिंह पम्मा,सक्षम, बलजीत सिंह समभी,रवि,राजेश भट्टी, मनोज कुमार,करण सुमन,बंटी नीलकंठ, डॉ.जसलीन सेठी, मुकेश ग्रोवर, ब्रह्म देव सहोता, जगदीप सोनू संधर, हुसन लाल, सुधीर घुग्गी, प्रेम नाथ दकोहा, अशोक खन्ना,अशोक हंस, मनजीत सिमरन, सौरव भारद्वाज, अश्वनी शर्मा,दीपू,सोनू साहनी,राजू सोबती , बॉबी सोंधी, हरमीत सिंह साभा,जगमोहन छाबड़ा, यशपाल सफारी, सतिंदर पाल लक्की बिंद्रा, टोनू जिंदल, हरमीत सिंह, भारत भूषण, जतिंदर सिंह, करण वर्मा, अरुण सहगल, जगजीत जीता, यशपाल, मुनीश पाहवा, निशांत घई, करण वर्मा, नरेश टोनी, टोनी शारदा, रमित दत्ता, सुमित बेरी, गुलशन सोढ़ी,अजय दत्ता, अश्वनी सोंधी, रवि बग्गा, गुलशन मिड्डा, शबनम, वीना, गुरमीत जस्सी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page