किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग

A massive fire broke out in a temple in Kishanpura area due to a short circuit caused by a fan.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे 3 लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।यह घटना सुबह उस समय हुई जब घर के मालिक सैर पर निकलने वाले थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए।ShriRam06भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार, जो घर के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आग पर काबू पाते समय घर के अंदर रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। सुदर्शन कुमार ने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से घर में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने देरी का कारण बताते हुए कहा कि गलियों में बिजली के तार बहुत नीचे थे, जिससे उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग बुझाने तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page