

jalndhar लाल बाजार के व्यापारियों द्वारा आज लाल बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भुवन मल्होत्रा को चेयरमैन एवं अंश सेठी को प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान पूरे बाजार के व्यापारियों ने नई टीम को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
कार्यक्रम में स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह संघ चोपड़ा, दीपा लूथरा, यूथ स्वर्णकार संघ के चेयरमैन बॉबी धीर, प्रधान जतिंदर सहदेव, वाइस प्रेसिडेंट विनोद कपूर, विक्रांत लूथरा, विक्रांत चड्ढा, सोनू कांडा, लवली चौहान, काउंसलर ओंकार टिक्का, तरुण ढल्ल, शैंकी अरोड़ा, हनी चड्ढा, गोपेश चौहान, अंकित चौहान, विक्की चोपड़ा, गोपेश चौहान ,हनी वैद ,राजेश राजा , मिकी आशु नीरज अमित बाहरी अमित चड्ढा, कैशियर अमन सिंह, कन्नू खन्ना, रिची, चमन टूल्स, मोनू भाटिया, करण सेखरी और अंकुश रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी से प्रधान विक्रम पाटिल, विजय मराठा, अविनाश मराठा, शुभम, परमोद, नीरज लूथरा और गौरव लूथरा चंचल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नई एसोसिएशन को समर्थन दिया।
व्यापारियों ने कहा कि नई एसोसिएशन बाजार के विकास, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों की एकता को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। सभी सदस्यों ने नई टीम के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए बाजार हित में मिलकर काम करने का भरोसा दिया।