जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : दीपक बाली

Jalandhar is all set for a massive religious gathering; Hansraj Raghuvanshi will perform on June 13: Deepak Bali

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन का भरोसा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल श्रद्धालु के तौर पर करेंगे शिरकत 

जालंधर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत जिनके साथ पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली भी मौजूद थे ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 13 जून की शाम को जालंधर में भगवान शिव जी को समर्पित एक बड़ा धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

यह विशाल धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजनों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे।

मेयर विनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सलाहकार दीपक बाली ने जोर देकर कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर साईं दास स्कूल के ग्राउंड में शाम 6:30 बजे यह धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों में पूर्ण सहयोग देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे।

उन्होंने इस समागम को श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कृति का एक अनूठा संगम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इसमें जालंधर और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा भाईचारे की साझेदारी और एकता को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है, लेकिन मुख्य तौर से यह समागम स्थानीय मंदिर कमेटियों, संत-महंतों और जालंधर वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में भाईचारे की साझेदारी, शांति और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करना है इस धार्मिक समागम में शिरकत करके आशीर्वाद प्राप्त करें।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page