अमित मट्टू ने ज़िला एस सी विभाग का चेयरमैन,बॉबी सोंधी और सुरिंदर पाल ने एस सी ब्लाक प्रधान बन अवतार हैनरी से लिया आशीर्वाद

Amit Mattoo became the Chairman of the District SC Department, Bobby Sondhi and Surinder Pal became the SC Block Pradhan and took blessings from Avtar Henry.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह द्वारा अमित मट्टू को ज़िला एस सी विभाग का चेयरमैन और उत्तरी हल्के से बॉबी सोंधी व् सुरिंदर पाल को एस सी विभाग का ब्लाक प्रधान नियुक्त किया गया। इस मोके पर उक्त नेताओं ने न्युक्ति पत्र लेकर अपने साथियों सहित पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस अनुसाशन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी का आशीर्वाद लिया । पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने चेयरमैन अमित मट्टू और दोनों नवनिर्वाचित ब्लाक प्रधानों को आशीर्वाद दिया और कहा की कांग्रेस पार्टी ने देश में दलित समाज को बराबरी का हक दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है इस पार्टी में धर्म और जाति का भेदभाव नहीं किया जाता है। नवनिर्वाचित चेयरमैन मट्टू और ब्लॉक प्रधान बोब्बी सोंधी और सुरिंदर पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने पर वह कांग्रेस पार्टी और हैनरी परिवार का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने हैनरी को यह यकीन दिलाया की आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपने समाज को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात एक होकर काम करेंगे। । क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने भी इन नेताओं को बधाई दी और उनके भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा की मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए कांग्रेस पार्टी को नई बुलंदियों तक पहुँचाएंगे और जनसेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेंगे।। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता राजेश भट्टी,बिल्ला पहलवान,विशाल गिल,दीप गिल,जीत लाल,तरसेम नाहर,अरुण कपूर,साजन गिल.रोहित मट्टू,रमन कुमार,सूरज कुमार,साहिल सोंधी,पवन कुमार,लखनपाल,गुरप्रीत गोपी,प्रदीप टोनी,राजू,मक्खन आदि उपस्तिथ थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page