जालंधर शहर के मशहूर एडवोकेट के निवास पर ED की रेड

ED raids the residence of a renowned Jalandhar city advocate.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : महानगर के मशहूर एडवोकेट अमित बजाज के न्यू जवाहर नगर स्थित आवास पर आज सुबह करीब 8:30 बजे प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। अमित बजाज इनकम टैक्स, जीएसटी और वैट के जाने-माने वकील हैं। जानकारी के मुताबिक, एडवोकेट बजाज शहर के कई बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के टैक्स संबंधी मामले देखते हैं। सूत्रों के अनुसार, इन पूंजीपतियों द्वारा किए गए निवेश और टैक्स में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है, जिसे लेकर ईडी यह जांच कर रही है।फिलहाल ईडी की टीमें एडवोकेट के घर पर मौजूद हैं और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस छापेमारी के बाद से ही शहर के कारोबारी और कानूनी जगत में हड़कंप मच गया है।एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर की रेड कर रही है। पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर पार्टी का मुकाबला करेंगे।मानसा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी रेड की है। यहां एक युवक को एजेंसी ने घेरा है। जांच एजेंसी को युवक पर शक है कि वह पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी के टच में था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page