

जालंधर : पंजाब में आए दिन स्कूलों और सरकारी इमारतों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं ताजा मामला कोर्ट कॉप्लैक्स से सामने आया है, जहां जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस के डॉग स्क्वाड और एंटी विंग की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।हालांकि घटना स्थल से पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा इमारत को खाली नहीं करवाया गया और ना ही आने-जाने वाले लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। इमारत में रूटीन की तरह काम चल रहा है। वहीं प्रशासन लगातार जांच में जुटी हुई है और कोर्ट में आने-जाने वाले लोगों की तालाशी ली जा रही है। वहीं एएसआई परमजीत सिंह का कहना हैकि कोर्ट में पहले से सिक्योरिटी तैनात की गई है। इस दौरान बम से उड़ाने की धमकी पर कहाकि मामले उनके ध्यान में नहीं है।