ठेका प्रथा खत्म करने का फैसला ऐतिहासिक, 65 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

The decision to end the contract system is historic, more than 65,000 employees will get permanent employment: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ठेका प्रथा समाप्त करने और 65,000 से अधिक कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में उठाए गए कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब के लाखों परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से ठेका प्रणाली के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी की असुरक्षा, कम वेतन और कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता था, लेकिन अब मान सरकार ने उन्हें सम्मानजनक रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य देने का रास्ता खोल दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे वेतन, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी तथा अन्य वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्णय कर्मचारी हितैषी सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है और यह फैसला भी उसी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

अग्रवाल ने कहा कि ठेका प्रथा खत्म करने का यह कदम कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूत करेगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण के साथ जनता की सेवा कर सकेंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब कैबिनेट का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा तथा पंजाब में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन को और सशक्त बनाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page