नितिन कोहली ने बुजुर्गों के लिए फ्री ई-रिक्शा सुविधा की शुरू

Nitin Kohli launches free e-rickshaw facility for the elderly

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने आज बुजुर्गों के लिए फ्री ई-रिक्शा सुविधा शुरू की। 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग इस सेवा का घर बैठे लाभ उठा सकते हैं। इसके जरिए बुजुर्ग जालंधर के किसी भी धार्मिक स्थल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

ई-रिक्शा चालक उन्हें घर से लेकर जाएगा और दर्शन के बाद वापस घर तक छोड़ेगा। इस सुविधा के लिए दो संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। नितिन कोहली के अनुसार, बुजुर्ग 0181-5018181 और 89686-21277 पर कॉल करके ई-रिक्शा सेवा का लाभ ले सकते हैं। कॉल रिसीव होने के बाद चालक उन्हें लेने पहुंच जाएगा।

नितिन कोहली ने बताया कि पहले चरण में यह सुविधा दो ऑटो-रिक्शा के जरिए शुरू की गई है। यदि अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो ऑटो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। लोगों को जागरूक करने के लिए रिक्शा में स्पीकर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से इस सेवा की जानकारी दी जा रही है। नितिन कोहली ने हलके के लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page