जालंधर भाजपा एससी मोर्चा की लोकसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जिला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिसॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई।जिसमें पंजाब एससी मोर्चा और जिला मोर्चों के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला मोर्चे द्वारा एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विपन सभरवाल और रॉबिन सांपला, मोहित भारद्वाज सदस्य डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन,भारत सरकार सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनावों के लिए मोर्चे के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट पर हमारे पास इतिहास बदलने का मौका आ गया है और हम सभी को पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू की जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा आम लोगों के बीच केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जाना है।उन्होंने कहा कि एस सी मोर्चा के मेहनती कार्यकर्ता पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।इस अवसर पर मोहिंदर भगत,संजय भगत,सोनू हंस,सोनू दिनकर,दीपक बावा,रोशन लाल,सोनू सहोता,सुशील सोंधी, सुरिंदर कुमार,अमन जस्सी,मनी सहोता,डॉ. जतिंदर, सतपाल पप्पू,जसबीर थापा, बलविंदर शेट्टी, हरविंदर सिंह, जोगिंदर भगत,हरमेश और अन्य उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page