

जालंधर : जालंधर देहात पुलिस के अधीन पड़ते हुए थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में पी ओ को पकड़ने गई देहात पुलिस के थाना प्रभारी अमन सैनी के साथ गई पुलिस टीम और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी की उपचार के दौरान मौत हो गई प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मेहतपुर के गांव बंगीवाल में दोषी लवप्रीत को पकड़ने के लिए गई थी। दोषी के खिलाफ 5 जनवरी के धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने कहा कि 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसमें लवप्रीत सिंह वांटेड था। एसएसपी ने बताया कि कल एसएचओ अमन सैनी को गुप्त सूचना मिली कि लवप्रीत घर में आया हुआ है और वह भगौड़ा चल रहा था। इस दौरान गांव में घेराबंदी करके एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ रेड की गई। वहीं लवप्रीत को पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में एसएचओ परिवारिक मैंबरो को रोका तभी लवप्रीत को बचाने के लिए तेजधार हथियार और डंडो से हमला किया गया। इस दौरान एसएचओ और उसके गनमैन को चोटे आई है। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए और फायरिंग की आवाज आई।जिसके बाद एसएसचओ के गनमैन द्वारा बचाव के लिए गोलियां चलाई गई। जिसमें दो गोलियां लवप्रीत की टांग में लगी। घायल लवप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो परिजनों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान मां-बहन सहित अन्य लोगों द्वारा लवप्रीत को ले जाने से रोका गया। काफी देर बाद लवप्रीत को उपचार के लिए नकोदर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान लवप्रीत की मौत हो गई।एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 जून को एफआईआर नंबर 123 के तहत धारा 306, 332 और 352 धार के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहाकि लवप्रीत पर 4 मामले दर्ज थे, जिसमें एक एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई झगड़ के मामले दर्ज है, वहीं भाई मनदीप पर 6 मामले दर्ज है, जिसमें अवैध माइनिंग, लड़ाई झगड़े, एनपीएस एक्ट के दर्ज है। वहीं बहन गगनदीप पर 4 मामले दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। लवप्रीत को एक केस में सजा भी हुई है। कोर्ट की हाजरी में लवप्रीत का मेडकिल करवाया जाएगा। इस मामले में प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही