Nitin Nabin का जालंधर आगमन पंजाब में बदलाव लाएगा और 2027 में भाजपा सरकार बनेगी” : इंजी. चंदन रखेजा

Nitin Nabin's Jalandhar arrival will bring change in Punjab and BJP government will be formed in 2027" : Engg. Chandan Rakhya

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : देर रात जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का शहर में भव्य स्वागत किया गया। प्रभु श्री राम चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं की मानो सुनामी आ गई हो, ऐसा दृश्य प्रतीत हो रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में और भाजपा के सीनियर नेता पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया के नेत्रत्व में जालंधर सेंट्रल मंडल 5 ने इस भव्य रोड शो में पहुंचकर नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया।

मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष भारी संख्या में अपने साथियों सहित कार्यक्रम में पहुंचे। इसमें सबसे अहम योगदान वार्ड नं. 6 के इंचार्ज गुरविंद्र मुल्तानी का रहा, जो स्वयं भारी संख्या में समर्थकों के साथ इस जत्थे में शामिल हुए। इसके साथ ही मंडल 5 के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा भी अपने साथियों सहित रोड शो में शामिल हुए।इस अवसर पर मंडल नं. 5 से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नितिन नबीन के स्वागत हेतु पहुंचे, जिनमें डकोहा से भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरिंदर सिंह काहलों, वार्ड नं. 11 के इंचार्ज जरनैल सिंह डिपला अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष राजविंद्र सिंह घुम्मन भी शामिल हुए।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष चंदन रखेजा के साथ भाजपा माइनॉरिटी सेल पंजाब से अंजु डेविड जी, मंडल 5 के सचिव जे.पी.पाण्डेय जी, सचिव अमरजीत कुमार, मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह प्रिंस, जरनैल सिंह, गुरविन्द्र सिंह मुल्तानी, रविन्द्र सोनकर, हेमराज जी, पवन कुमार, चिराग शर्मा, शाम लाल, मंजीत जीता, समीर शर्मा, संजय गुप्ता, सचिव संदीप पठानिया, करन शर्मा, सुरिन्द्र कुमार भारती, विकास खोसला, अमन सुड़ेरा तथा डिंपल शर्मा , विशाल, रोहित, अजय, परमिन्दर सोनकर,जस लद्वेवाली, लविश, राॅबिन आदि भारी संख्या में साथियों सहित उपस्थित रहे। अंत में इंजी चंदन रखेजा ने सभी साथियों का रोड शो में पहुंचकर मंडल 5 के अहम योगदान के लिए धन्यवाद किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page