

जालंधरः वेरका मिलक प्लॉट के पास सलेमपुर रोड हैम्योपैथिक क्लीनिक की दुकान पर गोली चलने का मामला सामने आया है। मौके पर थाना-1 की पुलिस भी पहुंची है। मौके पर मौजूद मीडिया को देखा कर पुलिस कर्मी बिना कोई जानकारी देकर चले गए।जानकारी के अनुसार देर रात गोली चली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी कोई भी जानकारी देने से मना कर रहा है।साथ की दुकान वाली महिला ने बताया कि सुबह जब मैं दुकान पर आई, तो यहां पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने हैम्योपैथिक दवाई की दुकान बंद करवाई है। महिला ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मेरे पास नहीं है लेकिन बोल रहे है गोली चली है।वहीं पड़ोस के दुकानदार हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चली है। हालांकि कि पता नहीं है कि कब चली। कल रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थी। सुबह दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है।थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि एसीपी ने सूचना दी थी कि गोली चली है, जिसकी जांच की जा रही है।