

जालंधर : भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने गुरुनानक पूरा इलाके के मंडल प्रधान संदीप कुमार,जालंधर भाजपा के प्रवक्ता सनी शर्मा, डिंपी लुभाना, बृजेश शर्मा और हिमांशु शर्मा के साथ जालंधर कांग्रेस के प्रधान केंद्रीय विधानसभा से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर के मुद्दे पर बेरी अपनी पुरानी राजनीतिक नाकामी को उपलब्धि बताने का निराधार, हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला प्रयास कर रहे हैं। हिक्की ने कहा कि सच यह है कि इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया द्वारा भेजा गया था और इसकी मंजूरी भी केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने दे दी थी, लेकिन 2017 से 2026 तक कांग्रस और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली नगर निगम जालंधर और पंजाब सरकार ने अपने हिस्से की बनती राशि जमा करवाने जारी करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यह बताना चाहिए कि जब फाइलें मंजूर थीं, तब आठ साल तक पंजाब सरकार और नगर निगम ने जनता की सुविधा के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को क्यों लटकाए रखा? अगर केंद्र की मंजूरी थी तो काम क्यों नहीं हुआ? इसका सीधा जवाब है—कांग्रेस और उसके बाद पंजाब की सत्ता में बैठे लोगों की लापरवाही, इच्छाशक्ति की कमी और जनता के हितों के प्रति घोर उदासीनता।हिक्की ने कहा कि अब स्थिति यह है कि इन फ्लाईओवरों का पूरा खर्च केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय उठाएगा, क्योंकि पंजाब सरकार और नगर निगम अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। ऐसे में राजिंदर बेरी का सामने आकर श्रेय लेने की कोशिश करना ऐसा है जैसे जिसने काम रोका, वही अब फीता काटने की तैयारी में खड़ा हो। जनता सब जानती है कि किसने मंजूरी दिलवाई, किसने पैसा दिया और किसने वर्षों तक अड़ंगा लगाया।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में मोदी सरकार और भाजपा ने विकास को ज़मीन पर उतारकर दिखाया है।
सूर्य एन्क्लेव, लदेवाली और धनोवाली अंडरब्रिज जैसे कार्य जनता की सुविधा के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। दूसरी ओर कांग्रेस की पंजाब और केंद्र में लंबे समय तक सरकारें रहीं, लेकिन जालंधर के लोगों को राहत देने के लिए इन्होंने ना विज़न दिया, ना इच्छाशक्ति दिखाई और ना ही कोई ठोस काम किया। कांग्रेस ने केवल वोट बैंक की राजनीति की, जबकि भाजपा ने विकास, कनेक्टिविटी और जनसुविधा को प्राथमिकता दी।
हिक्की ने कहा कि भाजपा केवल श्रेय की राजनीति नहीं करती, समाधान की राजनीति करती है। आने वाले समय में बशीरपुरा, करोल बाग, लाडोवाली रोड, दकोहा और रामा मंडी रेलवे लाइन पर फुटओवर ब्रिज, फ्लाईओवर या अंडरब्रिज बनाकर जनता की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान भी भाजपा करेगी।
उन्होंने कहा कि राजिंदर बेरी और कांग्रेस को जनता को भ्रमित करने के बजाय अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए—
जालंधर के विकास के लिए उन्होंने कौन-से बड़े प्रोजेक्ट पूरे करवाए?
कितने रेलवे फाटक खत्म करवाए? कितने अंडरब्रिज/फ्लाईओवर बनवाए? और कितनी बार जनता की समस्याओं को सिर्फ बयानबाज़ी में दबाकर छोड़ दिया? अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा घोषणा, भ्रम और झूठे श्रेय पर टिकी रही है, जबकि भाजपा मंजूरी भी दिलाती है, फंड भी लाती है और काम भी पूरा करवाती है। गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर हो या आने वाले दूसरे प्रोजेक्ट—जालंधर की जनता अब यह साफ़ देख रही है कि विकास का रास्ता भाजपा और मोदी सरकार से होकर जाता है, कांग्रेस की खोखली बयानबाज़ी से नहीं।
अंतिम हमला हिक्की ने कहा कि राजिंदर बेरी को जनता को गुमराह करने की राजनीति छोड़ देनी चाहिए। जो लोग वर्षों तक फाइलों पर धूल जमने देते रहे, वे आज विकास पुरुष बनने का नाटक कर रहे हैं। जालंधर की जनता अब कांग्रेस के झूठे श्रेय, देरी, ढिलाई और धोखे की राजनीति को पहचान चुकी है। आने वाला समय भाजपा के विकास, निर्णायक नेतृत्व और जवाबदेह राजनीति का है।