कमिश्नरेट पुलिस टीम ने शहजाद भट्टी गैंग के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Commissionerate Police team arrested 3 accused of Shahzad Bhatti gang

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस टीम ने शहजाद भट्टी गैंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के कहने पर देश की सरकारी डिपार्टमेंट की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

आप को बता दें  कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान डान शहजाद भट्टी के टच में आए थे। और पंजाब ही नहीं अन्य स्टेट में जाकर उनकी गतिविधियों को पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाले प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तीनों आरोपी सरकारी डिपार्टमेंट की जानकारी पाकिस्तान में भेजते थे। इस मामले के पास पुलिस को सबूत हासिल हुए है, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी के कारण वह दस्तावेज दिखा नहीं दे सकते। जांच में सामने आया है कि भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है

आरोपियों के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी के कारण वह दस्तावेज दिखा नहीं दे सकते। जांच में सामने आया है कि भारत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 3 से 4 महीने से एक्टिव है और जालंधर की सूचनाएं भी आरोपियों ने लीक की थी। आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। तीनों आरोपी अच्छे दोस्त है और तीनों ने अन्य स्टेट में जाकर वहां की भी जानकारियां लीक है। जांच में पता चला है कि सूचना लीक करने पर उन्हें भारी मात्रा में पैसा मिला।

जांच में पता चला है कि प्रदीप नामक व्यक्ति पहले शहजाद भट्टी के टच में सोशल मीडिया के जरिए आया था और उसके बाद अन्य दोनों साथी उनके टच में आए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बहला फुसलाकर उनसे सूचनाएं लीक करवाई और उसके बदले में मोटे पैसे दिए गए। पुलिस कमिशनर ने बताया कि हाल ही में ब्लास्ट हुए मामलों में से एक केस में भूमिका सामने आई है। ऐसे में जल्द अन्य 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो सकेगा

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page