सोडल चौक में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

You Like Mobile Shop inaugurated at Sodal Chowk, Ashwini Agarwal inaugurated the shop by cutting the ribbon.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : सोडल चौक स्थित गीता मेडिकल स्टोर के पास You Like Mobile शॉप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।IMG 20260627 WA0323

अश्वनी अग्रवाल ने विधिवत रूप से फीता काटकर नई मोबाइल शॉप का शुभारंभ किया तथा प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से शहर में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है।

उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजकों ने श्री अश्वनी अग्रवाल का फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर जे.बी. चड्ढा (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सोडल मंदिर), मुकेश कुमार, सोनी प्रभाकर एवं संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page