

जालंधर : हरविंदर सिंह विर्क, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,(एसएसपी) जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों तथा हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वनीत अहलावत, पुलिस कप्तान (तफ्तीश) तथा लखविंदर सिंह, उप पुलिस कप्तान (तफ्तीश), जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पुष्प बाली, प्रभारी सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल सहित 03 मैगजीन, 09 जिंदा कारतूस तथा एक 12 बोर पंप एक्शन गन बरामद की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य हथियार तस्कर को एक 32 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दिनांक 12.03.2026 को थाना मेहतपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो तथा स्विफ्ट कार की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। वाहनों सहित व्यक्तियों को काबू करने के दौरान एक युवक मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गया था।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कम्मोके, थाना ब्यास, जिला अमृतसर के रूप में हुई थी, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल का करीबी सहयोगी तथा गैंग का सक्रिय सदस्य है। इस संबंध में मुकदमा नंबर 48 दिनांक 12.03.2026 धारा 132, 221 बी.एन.एस. एवं 25-54-59 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना मेहतपुर तथा मुकदमा नंबर 49 दिनांक 13.03.2026 धारा 379-बी बी.एन.एस. के तहत थाना मेहतपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज किया गया था।
गैंगस्टर डोनी बल्ल के सहयोगी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए वनीत अहलावत, आई.पी.एस., पुलिस कप्तान (तफ्तीश) की निगरानी में इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीमों द्वारा मानव एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 25.06.2026 को सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू मेहतपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर एस.आई. कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम ने नकोदर-मेहतपुर रोड स्थित घूमण पैलेस के निकट नाकाबंदी के दौरान सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू को कार नंबर PB02-DU-4004 सहित गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल सहित 03 मैगजीन, 09 जिंदा कारतूस तथा एक 12 बोर पंप एक्शन गन बरामद की गई। आरोपी को मुकदमा नंबर 48 दिनांक 12.03.2026 में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू वर्ष 2017 में अमृतसर जेल में डोनी बल्ल के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने बिल्ला मंडियाला, गोरा बरियाड़, गोपी कौड़ा आदि के साथ मिलकर अपना अलग गैंग तैयार कर लिया था।
जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथ दुश्मनी के कारण दोनों गुटों के बीच लगातार गैंगवार चलती रहती थी। इसी कारण सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू जालंधर ग्रामीण के बिलगा तथा मेहतपुर क्षेत्रों में छिपकर रह रहा था और अपने पास अवैध हथियार रखता था। वह विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के सीधे संपर्क में भी था।
दिनांक 12.03.2026 को थाना मेहतपुर पुलिस द्वारा बरामद किया गया विदेशी ग्लॉक पिस्तौल भी डोनी बल्ल द्वारा ही सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू को भेजा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी से पंजाब में संभावित गैंगवार तथा अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने में सफलता मिली है।
आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की जा रही है कि उसने यह हथियार कहां से मंगवाए, इन हथियारों का उपयोग किन वारदातों में किया गया अथवा करने की योजना बनाई गई थी। इसके अतिरिक्त उसे शरण देने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
एसएसपी ने बताया कि दिनांक 26.06.2026 को ए.एस.आई. मनदीप सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने नहर पुली, गांव डरोली कलां के निकट नाकाबंदी के दौरान मनीष उर्फ जस्सा पुत्र धन्नजीत सिंह निवासी मोना कलां, थाना मेहतियाना, जिला होशियारपुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्तौल सहित मैगजीन तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में मुकदमा नंबर 134 दिनांक 26.06.2026 धारा 25(1)बी-54-59 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आदमपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद 32 बोर पिस्तौल का उपयोग किन वारदातों में किया गया तथा इससे पूर्व वह कितनी बार हथियार लाकर अपने साथियों को सप्लाई कर चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की चल एवं अचल संपत्ति, जो अवैध गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई है, को कानून के अनुसार जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों के फॉरवर्ड तथा बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कम्मोके, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
2. मनीष उर्फ जस्सा पुत्र धन्नजीत सिंह निवासी मोना कलां, थाना मेहतियाना, जिला होशियारपुर।
कुल बरामदगी :
1. स्विफ्ट कार नंबर PB02-DU-4004
2. एक 30 बोर पिस्तौल सहित मैगजीन
3. 02 अतिरिक्त मैगजीन (30 बोर पिस्तौल की)
4. 09 जिंदा कारतूस (30 बोर)
5. एक 12 बोर पंप एक्शन गन
6. एक 32 बोर पिस्तौल सहित मैगजीन
7. 02 जिंदा कारतूस (32 बोर)
*सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमे*
1. मुकदमा नंबर 240 दिनांक 12.10.2013 धारा 307, 336, 427, 148, 149 भा.दं.सं. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
2. मुकदमा नंबर 66 दिनांक 24.03.2017 धारा 307, 506, 34 भा.दं.सं. तथा 25, 27-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
3. मुकदमा नंबर 103 दिनांक 13.05.2017 धारा 307, 34 भा.दं.सं. तथा 25, 27-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
4. मुकदमा नंबर 118 दिनांक 09.08.2017 धारा 326, 323, 341, 324, 506, 148, 149 भा.दं.सं., थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
5. मुकदमा नंबर 18 दिनांक 10.02.2020 धारा 302, 34 भा.दं.सं. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
6. मुकदमा नंबर 55 दिनांक 14.03.2020 धारा 307, 34 भा.दं.सं. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन।
7. मुकदमा नंबर 28 दिनांक 12.04.2020 धारा 302, 34, 120-बी भा.दं.सं. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
8. मुकदमा नंबर 103 दिनांक 16.04.2020 धारा 188, 473, 420, 379-बी भा.दं.सं. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।
9. मुकदमा नंबर 59 दिनांक 05.05.2020 धारा 379-बी, 341, 506, 34 भा.दं.सं. तथा 25, 27-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर।
10. मुकदमा नंबर 140 दिनांक 07.05.2020 धारा 384, 465, 467, 468, 471, 473, 120-बी भा.दं.सं. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला।
11. मुकदमा नंबर 48 दिनांक 12.03.2026 धारा 132, 221 बी.एन.एस. तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना मेहतपुर, जिला जालंधर ग्रामीण।
12. मुकदमा नंबर 49 दिनांक 13.03.2026 धारा 379-बी बी.एन.एस., थाना मेहतपुर, जिला जालंधर ग्रामीण।
*मनीष उर्फ जस्सा के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमे*
1. मुकदमा नंबर 10 दिनांक 20.01.2026 धारा 22, 29, 61, 85 एन.डी.पी.एस. अधिनियम, थाना गढ़शंकर, जिला होशियारपुर।
2. मुकदमा नंबर 15 दिनांक 21.01.2026 धारा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम, थाना मेहतियाना, जिला होशियारपुर।
—————-