भाजपा सदस्यता अभियान में मजबूती और लोगों का पार्टी में बढ़ता विश्वास 2027 मे पार्टी की जालंधर में अखंड जीत का साक्षी बनेगा-सुशील शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश बैठक के तहत चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में जालंधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा का भाजपा सदस्यता अभियान में जालंधर जिले का पंजाब में 5वा स्थान आने पर उत्कृष्टता के लिए भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष ने सम्मान किया।इस मौके पर सभी को हर बूथ को मज़बूत करने के लिए 2 एक्टिव सदस्यों के साथ 50-50 सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया गया और इस अभियान को मजबूती के साथ पूरे प्रदेश में जन जन तक जाने के दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जालंधर से भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,सदस्यता अभियान के ज़िले के पदाधिकारी ज़िला महामंत्री राजेश कपूर,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी और अश्वनी अटवाल,जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय भारद्वाज,वरिष्ठ भाजपा नेता किशनलाल शर्मा,जिला आईटी सैल अध्यक्ष दीपाली बागड़िया आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में मजबूती और लोगों का पार्टी में बढ़ता विश्वास 2027 मे भाजपा की जालंधर में अखंड जीत का साक्षी बनेगा तथा भाजपा पंजाब में सरकार बना कर प्रदेश का चौमुखी विकास करेगी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की निष्ठा ही भाजपा का मज़बूत जनादार है और जालंधर की जनता ने पार्टी के साथ चलने का मन बना लिया है और निगम चुनावों में पार्टी की 19 सीटों पर जीत ने इस पर मोहर लगा दी है।उन्होंने कहा कि अब हमारा लक्ष्य इस अभियान के तहत जिले में हर घर जाकर समाज के हर वर्ग के लोगो को भाजपा से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता से ही अपने देश के साथ साथ पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।उन्होंने जालंधर निगम चुनावों में पार्टी की 19 सीटों पर जीत और वोट प्रतिशत बढ़ने पर सभी जालंधवासियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page