पंजाब की धरती बिकने नहीं देंगे, किसान की एक इंच जमीन छिनने नहीं देंगे : अशोक सरीन हिक्की

We will not allow Punjab's land to be sold, we will not allow even an inch of farmers' land to be taken away: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने मिलने के बाद पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग पॉलिसी 2026 पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह नीति विकास नहीं, बल्कि पंजाब के किसानों की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश है। आम आदमी पार्टी ने पहले पंजाब को नशे, गैंगस्टर राज, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की आग में झोंका, अब किसानों की जमीन पर भी नजर डाल दी है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा, “भगवंत मान सरकार सुन ले, पंजाब का किसान अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। यह जमीन हमारे पूर्वजों की विरासत है, इसे किसी बिल्डर, किसी दलाल या किसी राजनीतिक स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने देंगे।”उन्होंने कहा कि आज पंजाब का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। चुनावों में किसानों के नाम पर वोट लेने वाली आम आदमी पार्टी अब किसानों के अधिकारों पर ही हमला कर रही है। यदि यह नीति किसानों के हित में है तो सरकार बताए कि किसान संगठनों और गांवों से खुली सहमति क्यों नहीं ली गई? अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर कैंट विधानसभा समेत आसपास के कुक्कड़ पिंड, कोट खुर्द,जंडियाला, नंगल करार खान, धालीवाल, कोट कलां, परागपुर, काला बकरा, नाहल, लिद्दड़ां, खांबड़ा, कंगनीवाल, बड़िंग, दकोहा तथा पूरे क्षेत्र के किसानों से आह्वान करते हुए कहा यह किसी एक गांव की नहीं, पूरे पंजाब की लड़ाई है। आज यदि हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। आइए, अपनी धरती, अपने खेत और अपने अधिकार बचाने के लिए एकजुट हों।उन्होंने कहा कि भाजपा हर गांव, हर किसान और हर खेत के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि सरकार ने किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया तो भाजपा गांव-गांव जनजागरण करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इस नीति का पुरजोर विरोध करेगी।अंत में अशोक सरीन हिक्की ने कहा “यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, पंजाब की अस्मिता, किसान के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है। भाजपा का संकल्प है—’न किसान झुकेगा, न खेत बिकेगा, न पंजाब की धरती लुटने देंगे।’ हम किसानों की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर संघर्ष करेंगे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page