शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी पाठ पढ़ाएगी मान सरकार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का स्वागत: अश्वनी अग्रवाल

Along with education, the Mann government will also teach environmental lessons; welcome the campaign 'One Tree in the Name of Mother': Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत 9.33 लाख पौधे लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव का अनूठा प्रयास बताया है।

अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, जामुन, शहतूत जैसे छायादार एवं फलदार वृक्षों के साथ-साथ सजावटी, फूलदार और सदाबहार पौधों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। स्कूलों में बड़े स्तर पर पौधारोपण से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पंजाब देने का संकल्प है। प्रत्येक विद्यार्थी जब अपनी मां के नाम पर पौधा लगाएगा और उसकी देखभाल करेगा, तो वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझेगा। उन्होंने कहा कि यदि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरित पंजाब की अमूल्य सौगात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक फैसले लेकर पंजाब को विकास की नई दिशा दे रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों और शिक्षकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने की अपील की।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page