

जालंधर: अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री “माँ धिया सत्कार योजना” के तहत पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुँचकर योजना के लिए अपना पंजीकरण करवाया।
इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र जनरल वर्ग की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह तथा अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ शिविर में पहुँचकर समय रहते अपना पंजीकरण करवाएँ, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।