हैनरी का बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों करने वाले पर गिरी गाज

Henry takes major disciplinary action, punishing those involved in anti-party activities

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

अनुसाशन भंग करने वाला छोटा हो या बड़ा नेता उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे- अवतार हैनरी

जालंधर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन व् पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने तत्काल प्रभाव से ज़िला होशियारपुर के पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह सिद्धू,संत सिंह कंडा मंडल प्रधान मोहाली और जसबीर सिंह मानुक उप प्रधान ज़िला कांग्रेस मोहाली को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। अनुशासन समिति ने अपने आदेश में कहा है कि राजीव द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।Picsart 26 07 04 21 04 35 962

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार संबंधित नेताओं ने नगर कौंसिल और नगर निगम चुनाव के दौरान चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार के विरुद्ध अपनी ही धर्म पत्नी को बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया। जिससे कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष था। पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा,दलजीत सिंह गिलजियां जिला प्रधान होशियारपुर,श्रीमती जतिंदर कोर कांग्रेसी उम्मीदवार मोहाली,गौरव जैन जरनल सकतर जिला कांग्रेस मोहाली, श्रीमती भावना हंस कांग्रेसी उम्मीदवार होशियारपुर द्वारा की शिकायत और आंतरिक समीक्षा के बाद पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

चेयरमैन अवतार हैनरी का कहना है कि संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा की अनुसाशन भंग करने वाला छोटा नेता हो या बड़ा नेता उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से जारी कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page