नवनियुक्त चेयरपर्सन विधानसभा स्तर पर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को देंगे नई गति : अश्वनी अग्रवाल

The newly appointed Chairperson will give new impetus to social service and public welfare works at the Assembly level: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने राज्य के 88 विधानसभा क्षेत्रों में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सनों की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त चेयरपर्सनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां समाज को संगठित करने तथा जनसेवा की भावना को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही है। अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त चेयरपर्सन अपनी-अपनी विधानसभा में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सरकार और अग्रवाल समाज के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएंगे। उनके प्रयासों से बोर्ड की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचेगा तथा अग्रवाल समाज की एकता, सेवा और सहयोग की भावना को नई मजबूती मिलेगी।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा किअग्रवाल समाज हमेशा से सेवा, सहयोग और परोपकार की परंपरा का अग्रदूत रहा है। अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नवनियुक्त चेयरपर्सन इस मिशन को मजबूती प्रदान करेंगे और बोर्ड को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page