नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित

BJP core group meeting held in honour of newly appointed district president Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में स्थानीय होटल में भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जालंधर (शहरी) के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक समर्पित, अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक बनाने में वह अहम भूमिका निभाएंगे।

सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत एवं समर्पण के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को और गति दें ताकि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देना तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अशोक सरीन हिक्की 25 जुलाई (शनिवार) को शाम 5:00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड,नजदीक शीतला माता मंदिर, जालंधर में जिला अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, कर्मजीत कौर चौधरी, कैंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, रमन पब्बी,जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, तथा जिला सचिव अमित भाटिया उपस्थित रहे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page