

जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने कहा कि बरनाला में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों पर कैसे लाठी से हमला किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुरुष पुलिस अधिकारी महिलाओं पर लाठीचार्ज कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आम लोगों को अपने हक मांगने पर लाठीचार्ज खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजिंदर बेरी ने कहा कि हमारी पार्टी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है और सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है।