बरनाला की बर्बरता ही 2027 में आम आदमी पार्टी को करेगी बर्बाद : इंजी. चंदन रखेजा

Barnala's brutality will destroy the Aam Aadmi Party in 2027: Engineer Chandan Rakheja

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में आज पंजाब बंद के आह्वान के दौरान जालंधर में भी पूर्ण बंद का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार, स्कूल एवं कॉलेज बंद रहे और लोगों ने बंद का समर्थन किया।भारतीय जनता पार्टी ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए सफाई कर्मचारियों पर हुई कथित बर्बरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने पंजाब सरकार की कार्रवाई को तानाशाही एवं क्रूरता करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता को केवल गुमराह करने का कार्य कर रही है।इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई कथित बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा समाज के सभी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्याय के विरुद्ध अपनी लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए रखेजा ने कहा कि आज पंजाब में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है, बिजली कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है तथा युवाओं में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों को लेकर भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार आज पंजाब को बिजली संकट की ओर ले गई है, जिसके कारण लोग घंटों बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं।रखेजा ने कहा कि पंजाब की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं में व्यस्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बनाकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता का नया अध्याय लिखेगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page