

जालंधर : हिन्दू एकता मंच समिति (रजि.) पंजाब द्वारा अपनी 50वीं निःशुल्क धार्मिक बस यात्रा का सफल आयोजन किया गया। यह यात्रा जालंधर से माँ चिंतपूर्णी जी (हिमाचल प्रदेश) एवं माँ बगलामुखी मंदिर (बनेरखड्ड/बगरेट क्षेत्र) के लिए श्रद्धालुओं को लेकर प्रातः 6:00 बजे रवाना हुई।समिति के चेयरमैन रविश शर्मा (पूर्व डायरेक्टर, ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड, पंजाब सरकार) एवं प्रधान अतुल चड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं को माता रानी का जयकारा लगाकर शुभ यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दू एकता मंच समिति पिछले कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी सुमित शर्मा एवं कैशियर संदीप जायसवाल ने यात्रा की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।कार्यक्रम में समिति के वाइस चेयरमैन हरप्रीत बेदी, वाइस प्रेसिडेंट अमन खुगर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लकी खुगर, निर्मल सिंह निम्मा, तेनिश सोंधी, राहुल चड्ढा, आशु चड्ढा, शुभम शर्मा, विक्रांत शर्मा, दीपक अरोड़ा, अंकुश, नितिन कुमार, दिनेश जोशी, निगेश वशिष्ठ, अमित आस्था, प्रीत शेरगिल, कार्तिक शर्मा, रघु अरोड़ा, विशाल लाधड़, गौरव मेहता, आर्यन चड्ढा, परमिंदर संधू एवं राजू यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा का विशेष प्रबंध किया गया, जिसकी सेवा विक्की सिंह एवं उनकी टीम द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण भाव से निभाई गई।समिति के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और धर्म सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।