एस.आई.आर. तहत नोटिस जारी करने व निपटारे में ए.एल.एम.टी. की अहम भूमिका – अमनिंदर कौर

ALMT plays a vital role in issuing notices and settling cases under SIR - Amninder Kaur

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)- कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के दूसरे चरण के दौरान जारी किए जाने वाले नोटिस और इनके निपटारे संबंधी 9 विधानसभा क्षेत्रों के असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी अमनिंदर कौर ने सभी असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने का काम पूरे जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. तहत नोटिस जारी करना और इनका निपटारा करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को पूरी दिलचस्पी से यह प्रशिक्षण हासिल करना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा आगे अन्य चुनाव अमले को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उन्होंने चुनाव अमले को हिदायत की कि जिले में गलतियों रहित मतदाता सूचियां तैयार करने में अहम भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर चुनाव अमले को एस.आई.आर. तहत जारी किए जाने वाले नोटिस और इनके निपटारे संबंधी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार दीपक राज व अन्य चुनाव अमला भी मौजूद था।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page