

जालंधर : एंटी क्राइम एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया नीति द्वारा सर्किट हाउस, जालंधर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एसोसिएशन के नेशनल प्रेज़िडेंट सरदार सुरिंदर सिंह कैरो की देखरेख में संपन्न हुई।बैठक में सरदार जगदीप सिंह मलौक, सीनियर जज, लोक अदालत, ने विशेष रूप से शिरकत की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया।
बैठक के दौरान अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने, कानूनी जागरूकता बढ़ाने तथा समाज सेवा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन द्वारा भविष्य में जनहित के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी विचार साझा किए गए।इस अवसर पर यशपाल सफरी, जनरल सचिव ने मंच का संपूर्ण कार्यभार संभाला, डॉ. ललित लवली, दलजीत सिंह अरोड़ा, सुरिंदर कुमार धुन्ना, डॉ. कुलवंत राय, कस्तूरी लाल शर्मा, दौलत राम, दीपक कुमार, दलजीत कौर, चंद्र कांत, आदित्य शर्मा, मोहनदास पाल, अमृतपाल सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, मदन लाल, कश्मीर सिंह, रजवंत सिंह, नीरज सहगल, विजय शर्मा, अनिल कुमार, जसप्रीत सिंह, गुरप्रीत कौर, मखन सिंह, कुलबीर सिंह, पूजा, मोनिका, बंटी सिंह, हरप्रीत सिंह, नीतू शर्मा, कला कौशल, रणजोध सिंह, गुरदित सिंह, मन्नी सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में नेशनल प्रेज़िडेंट सरदार सुरिंदर सिंह कैरो द्वारा विशेष रूप से पहुंचे सरदार जगदीप सिंह मलौक का धन्यवाद किया गया और कहा गया कि एसोसिएशन द्वारा जनहित और समाज सेवा के कार्य भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रखे जाएंगे।