जालंधर में बेटे ने की पिता और पत्नी की हत्या

Son kills father and wife in Jalandhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए थे। इसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई।

दोपहर में बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने घर के अंदर मां और दादा के शव देखे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपी की पहचान हीरा लाल (42) के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश (65) और सरिता (38) के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पैसे मांगता था। जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो सुबह 10 बजे बच्चों के स्कूल जाने के बाद दोनों का कत्ल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के चार बच्चे हैं और उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है। सुबह करीब 10 बजे बच्चे स्कूल चले गए थे। इसी दौरान घर में विवाद हुआ। दोपहर में बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खोला। अंदर खून बिखरा था और मां व दादा के शव पड़े थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर में मौजूद क्रिकेट बैट और जग से दोनों पर कई वार किए। सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के समय आरोपी की बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह नीचे नहीं आईं और सुरक्षित मिलीं।

पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से प्रवासी है और करीब 30 साल से अवतार नगर में रह रहा है। परिवार का यहां अपना मकान है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी के नशे का आदी होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। घर में विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।

वारदात के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसे पकड़ने ने लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी और टेक्निकल तरीके से भी पुलिस आरोपी के पीछे लगी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page