80वां आज़ादी दिवस : डिप्टी कमिश्नर ने तैयारियों व प्रबंधों का लिया जायज़ा ,13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

80th Independence Day: Deputy Commissioner reviews preparations and arrangements; full dress rehearsal to be held on August 13

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज 80वें आज़ादी दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया।यहां स्टेडियम में पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग सौंपे गए कार्य/ज़िम्मेदारियां समय रहते पूर्ण कर लें ताकि ज़िला स्तरीय समारोह उचित ढंग से संपन्न किया जा सके।

वालिया ने कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, सुचारू एंट्री, पार्किंग, आवागमन की सुचारू व्यवस्था संबंधी प्रबंध पहले ही सुनिश्चित कर लिए जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम और प्रमुख चौराहों की सफाई, सजावट, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमें, एंबुलेंस की तैनाती आदि सहित अन्य आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ज़िला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र मास पी.टी. शो और देश भक्ति की भावना पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के शानदार सेवाओं वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और विशिष्ट उपलब्धियों वाली शख्सियतों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।

राष्ट्रीय महत्व के इस समारोह को देश भक्ति के जज़्बे और उत्साह के साथ मनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही, शिद्दत और समर्पण की भावना से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा बेहतर आपसी तालमेल से समूचे बंदोबस्त सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया ताकि प्रबंधों के पक्ष में कोई कमी न रहे।डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों द्वारा देश भक्ति की भावना से भरपूर प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. शुभी आंगरा व शायरी मलहोत्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page